कलेक्टर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली - CG Sandesh

कलेक्टर सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली

महासमुन्द/  डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद विरोधी शपथ ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर  जोगेंद्र कुमार नायक ने भी शामिल होकर शपथ ली। जिला जनसम्पर्क के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी शपथ ली। कोविड को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी शपथ ली।वर्तमान में कोविड-19 महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना इत्यादि सुरक्षात्मक उपाय जो कि भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा सुझाए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आतंकवाद विरोधी शपथ जिले के सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए अपने-अपने कक्ष में ली गई। राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र में उपरोक्त तरीके अपना कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आतंकवाद विरोधी शपथ अपने कक्ष में लेने दिशा-निर्देश दिए गए थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें