महासमुंद :जिले के 1 लाख 36 हजार से ज्यादा किसानों के खातें ... - CG Sandesh

महासमुंद :जिले के 1 लाख 36 हजार से ज्यादा किसानों के खातें में 122 करोड़ से अधिक राशि अंतरित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार 21 मई को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् खरीफ वर्ष 2020-21 की पहली किस्त कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) प्रथम किस्त के रूप में किसानों के खातेें में तथा गोधन योजना के तहत 15 मार्च से 15 मई तक पशुपालकों से गोबर खरीदी की राशि का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ आज दोपहर 12ः00 बजे अपने निवास कार्यालय में आॅनलाईन अंतरण किया।महासमुन्द मेें कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश छिकारा सहित संसदीय सचिव एवं विधायक  विनोद चंद्राकर महासमुन्द,  द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  उषा पटेल, अपर कलेक्टर  जोगेन्द्र कुमार नायक सहित कृषि से जुड़े अधिकारी वीडियों कांफ्रेन्सिंग से जुड़े।राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् कोरोना काल में महासमुन्द जिले के 1,36,391 किसानों के चेहरें पर मुस्कान आ गयी है। 

क्योंकि खरीफ सीजन 2020-21 पहली किस्त के रूप में 122 करोड़ 19 लाख रूपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) उनके खातें में अंतरण किया गया। वहीं गोधन न्याय योजना के तहत् 15 मार्च से 15 मई (दो माह) तक की 4594 सक्रिय पशुपालक विक्रेताओं से दो माह में 21,453 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। आज संबंधित गोबर विक्रेताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राशि 41 लाख 48 हजार 749 रूपए अंतरण की। कृषि अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक सक्रिय गोबर विक्रेताओं से 1 लाख 87 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिसके एवज् में 3 करोड़ 74 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका हैं।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् प्रदेश के 22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए और सरकार की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत् राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों एवं ग्रामीणों को 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज् में 7 करोड़ 17 लाख रूपए की राशि सीधें उनके खातें मंे ही अंतरित की।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें