कमार परिवार के मदद् के लिए जनप्रतिनिधि अब सामने आने लगे - CG Sandesh

कमार परिवार के मदद् के लिए जनप्रतिनिधि अब सामने आने लगे

तहसील मुख्यालय मैनपुर से 35 किलोमीटर दुर गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम दर्रीपारा ग्राम पंचायत अंतर्गत निवास करने वाले विशेष पिछडी आदिवासी कमार जनजाति चैतुराम कमार और उसके पत्नी समारी बाई तथा दो वर्ष के बच्चें पिछले 15 दिनों से झमाझम बारिश और आंधी तुफान तेज गर्मी के बीच खुले आसमान व पेंड के नीचे जीवन यापन करने मजबूर हो रहे थे ज्ञात हो कि इस कमार जनजाति परिवार के मकान में अचानक आग लग जाने के कारण यह गरीब परिवार अपने छोटे बच्चे को लेकर पेंड के नीचे पिछले 15 दिनों से निवास कर रहे थे,

गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने मामले में सज्ञान लिया और गरियाबंद के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे को तत्काल दर्रीपारा भेजकर पेंड के नीचे निवास करने वाले पीडित परिवार को अस्थाई मकान उपलब्ध करवाया गया साथ ही कल गरियाबंद एसडीएम भुपेन्द साहू के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने पीेडित परिवार को 14800 रूपये का मुआवजा राशि तत्काल प्रदान किया गया। पीडित परिवार को हर संभव मदद् करते हुए आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है,

आज शुक्रवार को राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ग्राम दर्रीपारा में पहुचकर चैतुराम कमार और उसके पत्नी समारी बाई से मुलाकात किया उन्हे राशन सामग्री अपने तरफ से उपलब्ध कराया साथ ही यथासंभव हर तरह के उन्हे सहयोग करने का आश्वासन दिया अपने बीच में जिला पंचायत अध्यक्ष को पाकर यह कमार परिवार काफी गदगद हो गये, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने चर्चा में बताया कि आज ग्राम जोबा में एक पीडित परिवार से मुलाकात करने आई हुॅ और इन्हे शासन के हर योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा गरियाबंद जिला के कलेक्टर के प्रयास से जल्द ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करवाया जायेगा, तथा शासन से मिलने वाली अन्य योजनाओं का भी इस परिवार को लाभ दिया जायेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें