news-details

बसना : टूलकिट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में धरना व गिरफ्तारी दिया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कांग्रेस की टूलकिट साजिश के खिलाफ आंदोलन की योजना चरणबध्द तरीके से शुरु की है। टूलकिट मामले को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है।

विगत दिन हुए धरना प्रदर्शन के अलावा भूपेश मुझे भी गिरफ्तार करो कैंपेन चलाने के उपरांत बीजेपी द्वारा शनिवार से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में
कल भाजपा बसना के पांच वरिष्ठ नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्व रमेश अग्रवाल,जितेंद्र त्रिपाठी,अनुचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने थाना के समक्ष धरना देते अपनी गिरफ्तारी दी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विवाद का विषय बनी सोशल मीडिया टूलकिट मामले में रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है जिसको लेकर भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।

गिरफ्तारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में अपने चरित्र के मुताबिक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है,किंतु इससे भाजपा का कार्यकर्ता विचलित होने वाला नहीं है भाजपा ने आपातकाल देखा है कांग्रेस सरकार तब भी दमन की नीति अपनाती थी,आज भी अपना रही है,लेकिन कार्यकर्ता रुकने वाले नहीं हैं हम देश विरोधी ताकतों के विरोध में खड़े रहेंगे।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष द्व रमेश अग्रवाल एवं जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया कि वह प्रधानमंत्री और देश का अपमान नहीं सहेंगे।जहां राष्ट्र की बात होगी,जहां स्वाभिमान की बात होगी तो भाजपा का कार्यकर्ता देश विरोधी ताकतों का विरोध करेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने ये सब हरकते कर रही है।

भाजपा कार्यालय से गिरफ्तारी देने अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी गए जिसमें भाजपा मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, सोमनाथ पाडें,मुरारी अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,जितेंद्र पटेल,मनोज अग्रवाल,नवीन साव, फ़िरोज़ खान,अकाश सिन्हा,योगेश साहू एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वेता अग्रवाल,महामंत्री गिरजा नंद आदि नारेबाजी करते थाना परिसर के समक्ष मौजूद रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें