मुख्य अतिथि देवेंद्र बहादुर सिंह ने जल आवर्धन का आनलाइन किया भूमिपूजन
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने कहा नगर की जनता को 12 महीनो होगी पर्याप्त जल आपूर्ति
8.75 करोड़ से बनने वाले सिरको जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन मुख्य अतिथि वनविकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से आन लाइन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल ,विधायक प्रतिनिधि मंजीत सलूजा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी इस्तियाक खैरानी जिला उपाध्यक्ष तनवीर सईद पूर्व मंडी सदस्य और विजय साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने शिलालेख पट्टी का अनावरण कर भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का इस योजना हेतु आभार जताया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल में कहा की मेरे कार्यकाल में हम ने इस योजना की मांग की थी जिससे नगर की जनता को बारहो महीने पर्याप्त जल आपूर्ति हो सके जो अब साकार होने जा रहा है।
हमारा हमेशा प्रयास रहा है और रहेगा की नगर की जनता को बिजली जल व स्वच्छता की व्यवस्था आसानी से मुहैया हो जाए। विधायक प्रतिनिधि मंजीत सलूजा ने कहा की इस योजना के प्रारंभ होने से जल आपूर्ति व्यवस्थित एवं सुगम होगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक दास ने एवं आभार प्रदर्शन सी एम ओ अशोक कुमार शलामे ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उक्त कार्यक्रम में गजेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना , उपाध्यक्ष सुमित सम्पत अग्रवाल मंजीत सिंह सलूजा ,सम्पत अग्रवाल संस्थापक नीलांचल सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बसना,तौकीर दानी,इस्तियाक खैरानी,तनवीर सईद, विजय साहू पार्षद,किशन सम्पत अग्रवाल,डेनियल पीटर,सोनू पवन सोनवानी,शहनाज अनीश धनानी, मुमताज आबिद खान ,महेंद्र सिंह अरोरा , रजिंदर डिंपल छाबड़ा,अमरीन इरफान गीगानी सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा सी एम ओ अशोक सलामे इंजीनियर -भीष्म प्रधान अधिवक्ता शीत गुप्ता , वीरेंद्र बघेल,अमित सनाड,दीपक यदु ,मोनू बंजारा,विक्रम प्रकाश भरत सोना,सुनील चौहान,जुगेवर बाग खीरसागर निर्मलकर,तरुण गढ़तिया सहित अंचल के वरिष्ठ जन नागरिकगण उपस्थित रहे।