अमलिपदर एक मोटरसायकल में 09 सागौन चिरान जप्त, अवैध रूप से सा... - CG Sandesh

अमलिपदर एक मोटरसायकल में 09 सागौन चिरान जप्त, अवैध रूप से सागौन चिरान परिवहन करते ओड़िसा सिमा में पकड़ा गया

रात्रिकालीन कार्यवाही करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी ईदांगांव ( देवभोग) के निर्देशक अनुसार आज दिनांक 24 /05/ 2021 को मध्य रात्रि में अमलीपदर सर्कल के स्टाफ द्वारा एक मोटरसाइकिल में अवैध रूप से सागौन चिरान 09 नग परिवहन करते पकड़ा गया

बतादे इन दिनों जिले में लॉकडाउन का दौर चल रहा है इस बीच अवैद्ध तस्ककरियों के खिलाफ कार्यवाही भी जारी है इस कड़ी में मिली जानकारी अनुसार अमलिपदर सर्कल के स्टाफ द्वारा बीती रात मोटरसाइकिल में अवैध रूप से सागौन चिरान के 09 नग परिवहन करते पकड़ा गया साथ ही अवैध परिवहन के एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया मिली जानकारी अनुसार पकड़े गये आरोपी का नाम टिकचंद/कृष्णमांझी जाति गोड़ ग्राम -केंदुगुरा, थाना- चंदाहाँड़ी (ओडिशा) एवम अन्य 1 व्यक्ति बैदो पिता मंगलू जाति गोड़ ग्राम मूढ़गेलमाल, थाना-अमलीपदर जिला -गरियाबंद को सागौन के चिरान के साथ पकड़ा गया है

जप्त सामग्री

जप्त वनोपज- 9 नग सागौन चिरान = 0.174 घ.मी.
मूल्य =27468 रुपिया

1 नग CD DELUXE bike
वाहन क्रमांक- CG 04 CL 2974
कीमत-21000 रुपीया
रंग- लाल
अपराधी के नाम – टिकचंद/कृष्णमांझी जाति गोड़,,
ग्राम -केंदुगुरा, थाना- चंदाहाँड़ी (ओडिशा) एवम अन्य 1 व्यक्ति बैदो पिता मंगलू जाति गोड़ ग्राम मूढ़गेलमाल, थाना-अमलीपदर जिला -गरियाबंद

रात्रि गश्तीदल में शामिल कर्मचारी

सोहन ठाकुर, वनरक्षक
खिलेश नगारची,वनरक्षक
अलेखराम यादव, अग्निरक्षक
बलिराम यादव, अग्निरक्षक
लखनलाल यादव, अग्निरक्षक
परदेशी प्रधान, अग्निरक्षक


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें