झीरम कांड में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा कर्मियों को दी गई श्रद्धंजलि
बस्तर संभाग के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हुए प्रदेश कांग्रेस के दिवंगत शीर्ष नेताओं को याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्थानिय विश्राम गृह देवभोग में श्रद्धांजलि दिवस का आयोजन किया गया। दिवंगत हुए नेताओं और शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवभोग एनएसयुआई टीम ने शासकीय पं.श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय पहुंचकर किया वृक्षा रोपण, वृक्षा रोपण कर देखभाल करने की पूरी जिम्मा ली इस कार्यक्रम के दौरान एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागेश ने राष्ट्र के एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने शपथ दिलाई । वहीं अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा कांग्रेस ने देश के लिए हमेशा बलिदान दिया है ।
इस अवसर पर एनएसयुआई वरिष्ठ प्रेम नागेश, छायासंत बिसी,युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केशबो नायक,धनेश्वर, आदि उपस्थित रहे ।