अधिकारी-कर्मचारियों ने ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ के अवसर पर ... - CG Sandesh

अधिकारी-कर्मचारियों ने ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ के अवसर पर ली शपथ

कलेक्ट्रेट परिसर में आज यहां प्रातः 11ः00 बजे कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ की आठवीं बरसी पर शहीद नेताओं और जवानों को 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’ के अवसर पर ’’मैं शपथ लेता हॅू कि मैं छत्तीसगढ़ राज्य में पुनः शांति का टापू बनाने हेतु संकल्पित रहूंगा कि शपथ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ली गई। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर के संबंधित विभिन्न शाखाओं एवं विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। इसके अलावा जिला पंचायत, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पाॅलीटेक्निक, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कोषालय, जनसम्पर्क विभाग, आबकारी विभाग, नगर सेना, नगरीय निकाय, कृषि विभाग, तहसील कार्यालय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, परिवहन, उद्योग, क्रेडा, लोक निर्माण विभाग, जनपद पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग, खेल विभाग कार्यालय सहित अन्य सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस की शपथ दिलाई गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें