ओडिशा से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे युवक को सीबीआई की ... - CG Sandesh

ओडिशा से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे युवक को सीबीआई की टीम ने दबोचा

CIB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एक नाबालिग को बचाया है. रेलवे स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 कैफे लाइट होटल के सामने एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की मिली. आरोपी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जा रहा था, लेकिन CIB की टीम ने युवक के मंसूबे पर पानी फेर दिया. CIB की टीम ने की कार्रवाईरायपुर सीआईबी डिटेक्टिव विंग प्रभारी निरीक्षक मधुबाला पात्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

प्रभारी निरीक्षक मधुबाला पात्र ने बताया कि पूछताछ करने पर लड़का विक्रम केसरी उर्फ तोफन लड़की को झांसा देकर ओडिशा से भगाकर लाया था. आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है. डेढ़ साल की बेटी का पिता है. चाइल्ड लाइन रेलवे की मदद – मधुबाला पात्र ने कहा कि लड़की नाबालिग होने के कारण तत्काल चाइल्ड लाइन रेलवे स्टेशन रायपुर की सदस्य मधु बारले को जानकारी दी गई.

पूछताछ करने पर नाबालिग ने उपरोक्त बातों को सही-सही जानकारी दी. इसके बाद लड़की के घर का मोबाइल नंबर लेकर उनके पिता से बातचीत की गई. पिता ने बताया कि गुमशुगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
पुलिस थाना काटा भांजी में FIR दर्ज है. इसके बाद दर्ज FIR से नाबालिग की शिनाख्त की गई. इसके बाद नाबालिग के पिता को बुलाया गया. नाबालिग को उनके पिता को सौंप दिया गया है. साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें