महासमुंद : दुकान के पीछे जाने से मना करने पर की पिटाई, फोड़ द... - CG Sandesh

महासमुंद : दुकान के पीछे जाने से मना करने पर की पिटाई, फोड़ दिया गाड़ी का कांच

महासमुंद के वार्ड नंबर 10 निवासी पवन कुमार धीवर ने अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत पुलिस से की है.

पवन ने पुलिस को बताया कि 28 मई 21 के करीबन 3 बजे उसका पड़ोसी संतोष साहनी उसके दुकान के पीछे तरफ गया था जिसे पवन द्वारा मना करने पर संतोष साहनी मां बहन की अश्लील गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े ईटा के टुकड़ा को उठाकर,  तुम्हे मार डालुंगा कहकर पवन के सिर में मारपीट किया और पास में खड़े मेंरा छोटा हाथी CG 06 जी जे 4643 के शीशा को भी ईंटा के टुकड़े से मार दिया. जिससे गाड़ी का कांच टुट गया.

इसके बाद पवन 108 को फोन कर शासकीय अस्पताल महासमुंद जाकर ईलाज कराया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष साहनी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें