रायपुर में कार डीलर के ऑफिस में 2 बदमाशों ने की तोड़फोड़... सै... - CG Sandesh

रायपुर में कार डीलर के ऑफिस में 2 बदमाशों ने की तोड़फोड़... सैकंडहैंड कार के इंश्योरेंस पेपर को लेकर हुआ विवाद... सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात....बदमाशो के खिलाफ मारपीट समेत गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज...

राजधानी रायपुर के जीई रोड स्थित एक ऑटो डील के आफिस में पहुँचकर 2 बदमाशो ने जमकर उत्पाद मचाया....पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्जकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है....बताया जा रहा है कि जीई रोड स्थित एस एन मोटर्स के कार डीलर ने साहिल जैन को ऑडी कार बेची थी जिसके बीमा के कागजात लेने शुक्रवार देर शाम साहिल अपने दोस्त अमन जैन के साथ कार डीलर के कार्यालय पहुँचा जहां कारोबारी के नही होने पर आक्रोशित होकर आवेश खोकर कार्यालय में तोड़फोड़ कर वहां मौजूद कर्मचारियो की भी डंडे से पिटाई की जिससे मौजूद स्टाफ ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई लेकिन आरोपी साहिल और अमन ने पूरे ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ कर दी….. 

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में भी रिकॉर्ड जिसके बाद ऑटो डीलर नितिन कृष्णानी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है....जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी अमन जैन को गिरफ्तार कर साहिल जैन की तलाश में जुटी है...पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो डीलर ने अमन और साहिल के कार्यालय पर आने के पश्चात फोन पर कल शनिवार को वापस आकर कागज़ात ले जाने की बात कही,इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए पूरे स्टाफ से मारपीटकर आफिस में तोड़फोड़ कर दी... फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर थाना पुलिस में मामला दर्जकर अमन जैन नामक युवक को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी साहिल जैन की तलाश में जुटी हुई है...


अन्य सम्बंधित खबरें