महासमुंद : कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 31 मई से वर्चुअल योगाभ्यास का होगा आयोजन
महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सोमवार 31 मई को कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 31 मई से वर्चुअल योगाभ्यास का होगा आयोजन किया जाएगा । ख़ासकर कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके व्यक्तियों के स्वास्थ्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यह कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः एवं शाम को आयोजित होगी। जिसका सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक एवं शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक दो पालियों में योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियो स्वतः ही फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड हो जाएगा। जिसें लक्षित हितग्राहियों एवं जन सामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है।
इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए वेबसाइट का पता- एच् टी टी पी //फॉर्म्स डॉट जीएलई/सी टीएम पी डब्ल्यू एन वी एम डब्ल्यू एम एच ओ के टी के एक्स 7 है। कलेक्टर डोमन सिंह ने ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला आयुर्वेद अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी करने कहा है।
उन्होंने लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने एवं पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए हैं। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि 31 मई को आयोजित (अंतरराष्ट्रीय धुम्रपान दिवस ) से निरंतरता किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोविड के इलाज से ठीक हुए मरीज़ों के साथ ही होम आइसोलेशन और क्वारंटिन में रह रहे व्यक्ति, उनके परिवार के सदस्यों, प्रथम टीका लगा चुके व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक सहित सामान्य व्यक्ति भी वर्चुअल योगाभ्यास में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन मोड में राजधानी रायपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे चुनिंदे योगियों से चर्चा भी करेंगे। कलेक्टर सिंह और उप संचालक संगीता ने जिले के अधिकाधिक लोगों को पंजीयन कराकर वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें