महासमुंद : 19 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया. - CG Sandesh

महासमुंद : 19 पौवा देशी मसाला शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया.

महासमुंद पुलिस ने 29 मई 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम घोड़ारी गुरूद्वारा के पीछे में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब के साथ पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम घोड़ारी गुरूद्वारा के पीछे में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है, जिसकी सूचना तस्दीक पर पुलिस ने  ग्राम घोड़ारी गुरूद्वारा के पीछे जहां एक व्यक्ति कृष्णा मारकंडे पिता बोधीराम मारकंडे उम्र 34 साल को एक सफेद रंग के  प्लास्टिक थैला के अंदर 19 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 ml जुमला 3420 ml किमती 1720 रूपये के साथ पकड़ा गया. तथा आरोपी का अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें