महासमुंद : मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना   1 जून ... - CG Sandesh

महासमुंद : मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 1 जून 2021 से लागू

छत्तीसगढ़ राज्य में वृक्षारोपण प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 1 जून 2021 से लागू होगी । छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय द्वारा समस्त कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी को योजना की रूपरेखा एवं उससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी के दिए गए है । इसके तहत निजी क्षेत्र, कृषकों, शासकीय विभागों और ग्राम पंचायतों की भूमि पर इमारती, गैर इमारती प्रजातियों के वाणिज्यिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाएगा।


इस योजना में खरीफ वर्ष 2020-21 में धान की फसल लेने वाले किसान यदि इसके बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करेंगे तो उन्हें आगमी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।संयुक्त वन प्रबंधन समितियों द्वारा यदि राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है तो समिति को एक वर्ष बाद प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वृक्षों को काटने और बेचने का अधिकार संबंधित समिति का होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें