महासमुंद : 6 जुआडियों से नगद 1,29,000/- रूपये के साथ 03 मोटर... - CG Sandesh

महासमुंद : 6 जुआडियों से नगद 1,29,000/- रूपये के साथ 03 मोटर सायकल जप्त

छत्तीसगढ सम्पूर्ण राज्य में व्याप्त कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जुआ/सट्टा, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था।

जिनके तहत् थाना/चौकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 30.05.2021 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र ग्राम बिरकोनी पेट्रोल पंप के पास साई बाबा ट्रेडर्स में जुआ का फड लगा रहे है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया। 

खिलाडी पुलिस पार्टी की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे और दुकान से दूर अपनी वाहनों को लगाकर खडे करते थे। सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना कोतवाली पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी सायबर सेल व महासमुन्द पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बाईक व कार के माध्यम से फड तक पहुची और घेराबंदी कर 06 जुआडियों को पकडा गया।

 जिसमें जुआडियान 01. प्रकाश उर्फ रानू शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 35 वर्ष बरबसपुर थाना महासमुंद 2.साहब गिरी पिता मुन्ना गिरी उम्र 30 वर्ष धनवार थाना साईं खेड़ा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश 3.चंद्रिका प्रसाद साहू पिता ठाकुर राम साहू उम्र 43 वर्ष सा. छोला थाना तुमगांव जिला महासमुंद 4.निसार खान पिता शमसुद्दीन उम्र 36 वर्ष सा. उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन मध्य प्रदेश 5.भुनेश्वर साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 38 वर्ष सा तुमगांव बंगला पारा थाना तुमगांव जिला महासमुंद 6. सुरेंद्र चंद्राकर पिता नायक पिता नायक राम चंद्राकर उम्र 52 वर्ष कुर्मी पारा महासमुंद थाना महासमुंद जिला महासमुंद के निवासी है। जुआडियान के पास से कुल नगदी रकम 1,29,000/- रूपये तथा 02 बाईक, 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 2,39,000/- रू एवं 52 पत्ती तास जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् थाना सिटी कोतवाली में कार्यवाही की जा रही है।

 यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शेर सिंह बन्दे, सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि. सुशिल शर्मा प्रआर श्रवण कुमार दास, मिनेश ध्रुव आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय पीयूष शर्मा, चम्पलेश ठाकुर, श्रीकान्त मोहन्ती, वेद प्रकाश कोमा एवं सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें