महासमुंद : कार चालक ने मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत घोड़ारी नदी चौक के पास सड़क दुर्घटना होने से मामला दर्ज किया गया है.
प्रार्थी सेन आवड़े ने पुलिस को बताया कि 29 मई 2021 को करीबन 09.00 बजे वह कबाड़ी का धंधा कर TVS एक्सल से घोड़ारी नदी चौक महासमुंद से लौटकर घर जा रहा था, ठीक उसी समय महासमुंद की ओर से एक कार चालक द्वारा अपने वाहन OR 23 E 9414 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते प्रार्थी के TVS एक्सल क्रमांक CG 04 NC 0476 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे प्रार्थी सेन आवड़े अपने मोटर सायकल के साथ नीचे गिर गया एवं उसके बांए पैर में चोंट लगी. बताया गया कि एक्सीडेंट करने वाले का, कार का नंबर प्लेट वहीँ गिर गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें