महासमुंद : चाकू लेकर लोगों को डराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने 30 मई को बी0टी0आई रोड में एक व्यक्ति को चाकू लेकर आम जगह पर लोगो को डराते धमकाते गिरप्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि 30 मई 21 को सूचना मिली की कौशिक कांलोनी बी0टी0आई रोड में एक व्यक्ति धारदार लोहे का चापड नुमा चाकू लेकर आम जगह पर लोगो को डरा धमका रहा है, जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जो अपने हाथ में एक धारदार चापड नूमा चाकू लेकर लोगो को डराधमका रहा था.
पुलिस ने आरोपी का नाम लिलेश उर्फ बंटी ठाकुर पिता गिरधर सिंह उर्म 32 वर्ष क्लब पारा महासमुन्द का रहने वाला बताया है. जिसके कब्जे से एक धारदार चापड नुमा चाकू को जप्त कर अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें