महासमुंद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविशिल्ड ... - CG Sandesh

महासमुंद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविशिल्ड की 12,000 और को-वैक्सीन की 320 डोज उपलब्ध

जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लिए करीब 12,000 कोविशिल्ड की डोज और को-वैक्सीन की 320 डोज उपलब्ध हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2,33,061 व्यक्तियों को पहली डोज और 50,521 व्यक्तियों को दूसरी डोज लग चुकी है। 

इसी प्रकार 18 से 44 उम्र के 39,163 लोगों को वैक्सीनेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार 1 जून को जिला अस्पताल महासमुन्द में 45 से अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को को-वैक्सीन और कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। इसी प्रकार महासमुन्द और जिले के सभी विकासखण्डों के 20 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड द्वितीय डोज लगायी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें