7 साल पूरे होने पर बधाई लेकिन क्या इन सात साल में जनता खुश हैं मोदी जी :- आरिफ अलि पिंकी
भाजपा केन्द्र सरकार के 7 पूरे होने पर सभी भाजपा नेता कार्यकताओं को बधाई देते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुन्द के आरिफ अली पिंकी ने कहा कि भाजपा सरकार के 7 सालों के कार्यकाल को जुमलेबाजी और जनता को ठगने वाली सरकार हैं। भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार से पूछ रहा हूं । कि इन 7 सालों में देश की जीडीपी, महंगाई, किसानों की हालत,जी एस टी, बेरोजगारी, उद्योगों का चौपट होना गरीबी में वृद्धि, विदेश नीति में नाकामी के साथ ही जुमले बाजो की यह सरकार अपने किसी भी महत्वपूर्ण घोषणा में सफल नहीं हो पाई है चाहे वह नोटबंदी से काला धन वापस लाने का मामला हो या फिर किसानों की आय दोगुनी करने वाली बात प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार की बात हो तमाम अपने वादों में मोदी सरकार की 7 सालो मर नाकामी देखी गई है।
इस वैश्विक महामारी के संबंध में भाजपा की मोदी सरकार की नीति देश को बीमार करने वाली रही है जहां जिस समय हमें वैक्सिंन की जरूरत थी उस समय कोरोना के दुसरी लहर से पूर्व बाहरी देशों को वैक्सीन पहुंचाकर मोदी ने अपनी पीठ थपथपाई थी। उसका नतीजा यह निकला कि देश के अंदर वैक्सिंन की कमी से कोरोना ने अपना पैर पसार दिया ऑक्सीजन, बेड, वेंटिलेटर, और दवाई जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जिसकी जिम्मेदार मोदी सरकार है । इसे भी इस 7 साल की उपलब्धि के रूप में भाजपा को शामिल करना चाहिए। भारत के इतिहास में यह दर्ज होगा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार लगातार गलती पर गलती करती रही।इतिहास में यह भी दर्ज होगा देश मे सबसे लंबे समय तक चलने वाले किसान आंदोलन हैं। यह भी इतिहास में लिखा जाएगा सरकार अपने मे मस्त और किसानों के तीन काले कानून को वापस लेने के लिए किस तरह से सैकड़ों किसानों ने अपनी जान दे दी फिर भी यह सरकार कारपोरेट की मदद से बाज नहीं आ रही है।
किस तरह इन सात साल में इस महामारी के समय में सस्ता के लालच के लिए किस तरह से बंगाल चुनाव जीतने के लिए कोरोना बचाव के सारे नियमों को ताक में रखकर राजनीति की। फिर मन की बात टेलीविजन पर आकर मृतकों के लिए आंसू बहा दिया। लेकिन आंसू बहाने से क्या जब सम्भलना था तब रैलियां करने में व्यस्त थे। पिछले साल ताली थाली बजाया दिया जलाया कहा कोरोना महामारी से लड़ कर जो ड्रॉक्टर देश मे सेवा दे रहे हैं। उनके लिए था लेकिन कुछ दिन पहले उनके खास एक मित्र ने वही देश के ड्रॉक्टरो को गलत कहां तब क्या कर रही थी सरकार अब देश समझ चुका है मोदी जी सिर्फ लच्छेदार भाषणों के नाटकीयता से लोगों को आकर्षित कर उनका वोट लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे लोगों को समझ आने लगा है कि भाजपा की सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर सिर्फ देश को लूटने का काम कर रही है भाजपा की केन्द्र मोदी सरकार का यह 7 साल विफलता नाकामी देश को गर्त मे ले जाने वाला रहा।
इस महामारी के दौर में मोदी सरकार झूठे भाषण के सहारे सरकार चला रही है।
आज जनता को आर्थिक सहयोग की जरूरत है कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार से मांग कर रही है कि न्याय योजना के तहत गरीब तबके के लोगों को प्रतिमाह ₹6000 की आर्थिक मदद की जाए एवं लगातार लॉकडाउन के कारण जनता के पास पैसे की कमी को देखते हुए मुफ्त में वैक्सीनेशन किया जाए। मगर मोदी सरकार इन सबसे परे डाटा छुपाने की राजनीति कर रही है एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार कहती है कि 20 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो गया है दूसरी तरफ भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी जी कहती हैं कि मई तक देश में सिर्फ आठ करोड़ वैक्सीन का उत्पादन हुआ भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं क्योंकि उनकी नाकामी आदेश के सामने आ चुकी है आए दिन अफवाह फैलाना और सोशल मीडिया में आकर झूठ बोलना उनका काम बन चुका है हाल ही में झूठे टूल किट के मामले में कांग्रेस को घेरने की कोशिश करने वाली भारतीय जनता पार्टी की ट्विटर ने पोल खोल दिया। ऐसे में डाटा छुपाना और आत्मनिर्भरता के नाम पर जनता के साथ छल करना मोदी सरकार की पेशा बन चुका है।