अंग्रेजी शराब दुकान को अन्यत्र स्थान्तरण नही किया तो होगा उग्र आंदोलन - देवेंद्र चन्द्राकर
महासमुन्द /स्थानीय एकता चौक बेमचा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। बता दे कि,कुछ समय पूर्व बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी शराब दुकान को हटाने का विरोध करते हुए। धरना प्रदर्शन किये व जिले के संसदीय सचिव व विधायक से आस्वासन मिलने उपरांत धरना प्रदर्शन को विराम लगाया गया। किन्तु अंग्रेजी शराब दुकान एकता चौक से अन्यत्र स्थानांतरण कर ग्राम बेमचा के वार्ड क्रमांक 17 वर्धमान नगर में शुरुआत करने की प्रक्रियाओं में है। इस बात को लेकर ग्राम बेमचा के उप सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर के नेतृत्व में बेमचा के ग्रामीणजनों के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब दुकान को हटाये जाने हेतु यह आंदोलन किया जा रहा है।
चन्द्राकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि,इस सम्बंध में संबंधित विभाग को पूर्व ही सूचित कर ज्ञापन दिया जा चुका है किंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। अंग्रेजी शराब दुकान के खुलने से गांव का वातावरण में अत्यधिक प्रभाव पड़ने वाली है। यदि शराब दुकान को अन्यत्र स्थान्तरण नही किया गया तो बेमचा के ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। शराब दुकान को खोलने हेतु न ही कोई अनुमति ली गई और न ही पंचायत द्वारा एन.ओ.सी.दी गई है।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर सहित उच्चाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को की पर शराब दुकान को गांव से अन्यत्र हटाने की कोई पहल नहीं हुई।