पटेवा : पत्नी ने समाज में मिलने से इंकार करने पर पति ने की पिटाई, मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बावनकेरा में पत्नी ने समाज में मिलने से इंकार करने पर पति ने की पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.
सुलताना बेगम ने पुलिस को बतायी कि वह खेती मजदूरी का काम करती है. आज से छ: वर्ष पूर्व गांव के भागवत प्रसाद यादव के साथ प्रेम संबंध होने से दोनो समाज के लोगो के समक्ष भागवत प्रसाद यादव उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया जिसके बाद से वे दोनो पति पत्नी के रूप में अलग से घर में रहते है उन दोनो के तरफ से कोई बाल बच्चा नही है. 31 मई 2021 के सुबह लगभग 04-05 बजे भागवत प्रसाद यादव बोला कि मुझे तुम लिख कर दो मैं यादव समाज में मिलूंगा तब वह लिखकर देने से मना की तो भागवत प्रसाद यादव घर के सामने उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर घर में रखे लकडी के डंडा से मारपीट किया जिससे उसके बाये हाथ के कलाई, दोनो पैर, पीठ में चोट आकर दर्द होना बता रही है गाली गुप्तार मारपीट की घटना को गांव के जोगी ध्रुव, जुगल ध्रुव, नरेश यादव व अन्य लोग देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.