महासमुन्द : आज भी 20 स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को दूसरी डोज
महासमुन्द जिले 20 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र
हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। यह डोज उन्हीं 20
केन्द्रों पर लगायी जाएगी जिन केन्द्रों पर मंगलवार 1 जून को लगायी गयी थी।
टीकाकरण अधिकारी डाॅ अरविन्द गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार 45 उम्र से
अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को महासमुन्द जिला अस्पताल में को-वैक्सीन
की द्वितीय डोज लगेगी। कल बुधवार 2 जून कोे भी 45 से अधिक उम्र के
हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी।
टीकाकरण प्रातः 10ः30
बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।
कोविशिल्ड की दूसरी खुराक 45 वर्ष से
अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को महामसुन्द में जिला अस्पताल सहित 7
स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगाॅव, शहरी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, प्राथ.स्वा. केन्द्र बिरकोनी,
प्राथ.स्वा. केन्द्र झलप, प्राथ.स्वा. केन्द्र खट्टी, प्राथ.स्वा. केन्द्र
पटेवा में लगायी जाएगी। इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड में सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथ.स्वा. केन्द्र तोषगांव में टीकाकरण होगा।
पिथौरा के पाॅच स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगायी
जाएगी। ये केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, स्वास्थ्य केन्द्र
सांकरा, सल्डीह, पिरदा और प्राथ.स्वा. केन्द्र बम्हनी है। बागबाहरा ब्लाॅक
के चार स्वास्थ्य केन्द्रों में 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों
को कोविशिल्ड की दूसरी डोज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा,
प्राथ.स्वा. केन्द्र कोमाखान, प्राथ.स्वा. केन्द्र खल्लारी और प्राथ.स्वा.
केन्द्र खम्हरिया में लगायी जाएगी। इसी प्रकार बसना ब्लाॅक के सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथ.स्वा. केन्द्र लम्बर में टीकाकरण होगा।