बसना : मोदी सरकार के 7 साल: सेवा ही संगठन के तहत पूरे जिले क... - CG Sandesh

बसना : मोदी सरकार के 7 साल: सेवा ही संगठन के तहत पूरे जिले के शक्ति केंद्रों में सेवा कार्य किया गया: भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी

,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन भाग-2 के तहत जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्रों में विभिन्न सेवा कार्य किए जाने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया जाने का निर्देश था इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में पूरे जिले सेवा ही संगठन कार्यक्रम के लिए शक्ति केंद्रों में मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया गया था।
जिला के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने शक्ति केंद्रों में स्वच्छता अभियान,माक्स वितरण, सूखा राशन सामग्रिया,वृक्षारोपण,फल वितरण एवं कोविड19 के बचाव हेतु सेनेटाइजर छिड़काव किया गया साथ ही टीकाकरण हेतु जनजागरण चलाया गया।

बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में बसना के प्रत्येक शक्ति केंद्र में प्रभारी बनाया गया जो इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाए। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी द्वारा शक्ति केंद्र संकरी में सेवा ही संगठन के तहत मास्क ,सूखा राशन सामग्रिया वितरण कर कोविड-19 के बचाव हेतु टीकाकरण के लिए आमजनों को आग्रह किया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यो को सम्बोधित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर पूरे जिले के शक्ति केंद्रों में सेवा कार्य किया गया जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ के हिसा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।

वही बसना मंडल के शक्ति केंद्र सरकंडा में डॉ अखिलेश भोई,पडकीपाली अनिल अग्रवाल,नोगड़ी अभिमन्यु जायसवाल, आकाश सिन्हा,धनापाली रमेश अग्रवाल,सिंघनपुर भगतराम वाधवा,मिठू अग्रवाल,सुरेश बारीक,हबेकांटा कामेश बंजारा,विकास वाधवा, गनेकेरा ओमप्रकाश चौधरी,जितेंद्र त्रिपाठी,रसोड़ा स्वेता अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,प्रदीप मलिक,बंसुला जन्मजय साव,नरेंद्र यादव,उमलेश साव, व बसना महेंद्र अरोरा,रणवीर छाबड़ा द्वारा सेवा कार्य किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें