गरियाबंद अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध थाना छुरा की बड़ी कार्यवाही 4.500 कि ग्रा गांजा कीमत 22.500 रूपये के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
जिला क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा – निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर संतोष महतो एवम अधीक्षक पुलिस संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है
जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करी पर लगातार कार्यवाही हो रही है। आज दिनांक 01/06/2021 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि एक नीले रंग के हीरो एच एफ डीलक्स मोटर सायकल कमांक सीजी 04 एम एक्स 7647 में एक व्यक्ति अवैध लाभ कमाने मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु उड़ीसा राज्य की ओर से छुरा होकर रायपुर कीओर जा रहा है
उक्त सूचना को तत्काल पुलिस कप्तान भोजराम पटेल को अवगत कराया गया तथा निर्देशन में थाना प्रभारी छुरा संतोष भुआर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर गवाहों को तलब कर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर मुखबिर सूचना के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद को सूचित कर आरोपीयो द्वारा मादक पदार्थ गांजा को छिपाने व नष्ट करने की अंदेशा पर बिना विलम्ब किये हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम ख़िरझिटी के पास पहुंचकर नाकेबंदी किया गया कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति मोटर
सायकल में एक थैला रखे हुए आया जिसे रोककर पुछताछ करने पर मोटर सायकल चालक द्वारा अपना नाम राजेन्द्र खूंटे निवासी ग्राम तेंदुवा थाना राखी जिला रायपुर का निवासी होना बताया जिसका विधिवत तलाशी लिया गया आरोपी के कब्ज़े से 01नग मोबाईल कीमती 1,000 रूपयें तथा मोटर सायकल में रखे थैले में भरे मादक पदार्थ गांजा का तौल कराने पर कुल 4.500 किलो ग्राम किमती 22,500/रूपये तथा एक नग मोटर सायकल कीमती 30,000 रूपये
जुमला किमती 53,500 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिर कर प्रकरण अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य, सउनि श्रवण विश्वकर्मा आरक्षक, हरिहर साहू माधव साहू राजेन्द्र गायकवाड़, पुष्पेन्द्र साहू जोहन आदित्य की सराहनीय भूमिका रही ।
नाम आरोपी – राजेन्द्र खूंटे पिता बिसनाथ उम्र 43 वर्ष ग्राम तेंदुवा थाना राखी जिला रायपुर।
जप्त सम्पत्ति
01. गांजा मादक पदार्थ 4.500 किलोग्राम किमती 22,500/रूपया
02. एक नग मोबाईल किमती 1,000/रूपया
03. एक मोटर सायकल हीरो एच एफ डीलक्स क्र.सीजी
04 एम एक्स 7647 किमती 30,000। कुल जुमला किमती 53,500/रूपया।