महासमुंद : देह व्यापार में लगी 5 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवा... - CG Sandesh

महासमुंद : देह व्यापार में लगी 5 महिलाओं पर पुलिस की कार्रवाई

तुमगांव पुलिस ने बुधवार को ओवर ब्रिज के नीचे देह व्यापार में लगी 5 महिला और महिला दलाल को लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तार कर 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने जानकारी दी है के तुमगांव ओवर ब्रिज के नीचे कुछ देह व्यापार करने वाली महिलाएं रास्ते से गुजरने वालों को अश्लील इशारे कर बुला रही थी। जिसकी शिकायत तुमगांव पुलिस से की गई। शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला दलाल अनिता लहरे पति जोगेन्दर लहरे 22 साल तुमगांव निवासी के साथ मीना तिवारी पति शत्रुघन तिवारी आमाना का रायपुर, काकुली दास पति सुनील दास 34 साल साकिन 24 परगना कलकत्ता, आशा कुइला पति मदन दास 42 साल कलकत्ता, कुसुम सोना पति स्व.दिनेश सोना 42 साल तिल्दा नेवरा को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार कर आज 151 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि महासमुन्द जिले का तुमगांव थाना के ओवर ब्रिज के नीचे कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जाता रहा है। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी ये देह व्यापार में लिप्त महिलाए बाज नहीं आ रही है। जिस वजह से ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरने वाले सभ्रांत लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ब्रिज के रास्ते आने जाने वालों को देह व्यापार में लिप्त महिलाएं अश्लील इशारे करती है। इन महिलाओं के द्वारा राहगीरों के साथ लगातार अभद्रता करने की शिकायतें मिलते रहती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें