अमलीपदर क्षेत्र ग्राम सागड़ा पर एमटी सजनी जगत एवं मितानिनों ... - CG Sandesh

अमलीपदर क्षेत्र ग्राम सागड़ा पर एमटी सजनी जगत एवं मितानिनों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को टीका लगाने एवं स्वस्थ रहने की समझाइश दी

अमलीपदर इकाई ब्लॉक की ग्राम सागडा मेंगरियाबंद जिला के DC बसन्त कुमार जैन के दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत सागड़ा संकुल में सभी कोविड 19 टीकाकरण लगवाने हेतु जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई जिसमेंमितानिनों ने टीकाकरण पर जन जागरण रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया उन्होंने लोगों को समझाया की वैक्सीन में कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि सुरक्षित है। आप लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाइए और टीका जरूर लगवाएं।

मितानिनों ने तख्ती लेकर नगर में भ्रमण किया। नारे में लिखा था कोरोना दूर भगाना है सभी को टीका लगाना है। मितानिन ने ठाना है सबको टीका लगाना है। मितानिन ने लोगों को छत्तीसगढ़ी भाषा में भी नारे लगाकर जागरुक किया आव हो दीदी आव हो भैया कोरोना टीका लगाव भैया इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जगत MTश्रीमती सजनी जगत,मितानिन बहने नवीना,अमिका,भानु,लिलेन्द्री, उर्वसी,राधिका,मंजुला,सरस्वती, इन्द्रावती,केकती,तुलसी,मुक्ताबाई,चांदनी,दुरपति,कौशल्या,यामिनी,शोभनी,बुधीबई इनकी उपस्थिति में इस अभियान को संपन्न किया गया


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें