news-details

बसना : भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष बने कामेश बंजारा, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा एवं मंडल अध्यक्ष बने आकाश सिन्हा

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष की सूची जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं जिला के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज(बाला)चंद्राकर के द्वारा शुक्रवार देर शाम को जारी की गई जिसमे युवा मोर्चा में जिलाउपाध्यक्ष कामेश बंजारा व जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा को बनाया गया साथ ही जिलाकार्यकारिणी सदस्य नंदकिशन साव को बनाया गया।

जिला एवं मंडल में मोर्चा की नियुक्ति पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,ओमप्रकाश चौधरी से मिलकर आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशन साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा एवं उमलेश साव,पिंटु बरिहा,मोनू साव,चांद भारद्वाज,कन्हैया राणा,आयुष नायक,सोनू मिश्रा,सुभम सोनी,चरण सिंह,आयुष नायक,सोनू मिश्रा,सुभम सोनी,चरण सिंह,दिव्यकिशोर पटेल,ज्योतिष साव,धनुरजय बंजारा,मनीष पटेल,अश्विनी गिरी आदि उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें