अमलीपदर को पूर्ण रुप से ब्लॉक का दर्जा दिया जाए- भीष्मकांत कश्यप
गरियाबंद जिले के अमलीपदर को पूर्ण रुप से ब्लॉक बनाने की मांग क्षेत्र के जनता पिछले कइ वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन अब तक अमलीपदर को पूर्ण रुप से ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल पाना क्षेत्रवासियों के लिए निराशाजनक है। युवा संघर्ष मोर्चा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष भीष्मकांत कश्यप नें प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि- गरियाबंद जिले के अमलीपदर को ब्लॉक बनाने की मांग यहां के जनताओं द्वारा पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं।
वर्तमान ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर अंचल से लगभग 60-80 कि.मी. की लम्बी दूरी पर है, क्षेत्रवासियों को सरकारी काम काज के सिलसिले में लम्बी दूरी तय करके मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है,क्षेत्रवासियों को आने जानें में कइ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्री कश्यप नें आगे कहा कि- वर्ष 2017 में तात्कालिक राष्ट्रपति महा. प्रणब मुखर्जी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में 70 नयें ब्लॉक बनाने को मंजुरी दी थी, जिसमें अमलीपदर भी शामिल था, लेकिन अब तक पूर्ण रुप से ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल पाया।
अमलीपदर को ब्लॉक का दर्जा मिलने से एवं सरकारी काम काज यहां से संचालित करने से उरमाल, तेतेलखुंटी, मूचबहाल जैसे दुरस्थ क्षेत्रों की जनता को सरकारी काम काज के लिए लंबी दूरी तय करके वर्तमान ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर जाना नहीं पड़ेगा, समीप ब्लॉक मुख्यालय होने से सरकारी काम काज में आम जनताओं को आसानी होगी। इतना ही नहीं यहां के जनताओं को समय के साथ साथ आर्थिक की बचत से भी राहत मिल सकेगी।