महासमुंद : बहुत हो गई महंगाई की मार,बस करो मोदी सरकार - डॉ. रश्मि
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. रश्मि चन्द्राकर ने गाँधी भवन कांग्रेस कार्यलय महासमुन्द में क्रेन्द्र मे बैठें भ्रष्ट मोदी सरकार के बढती महगाई के खिलाफ जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई से परेशान नागरिकों पर लगातार बढ़ती कीमतों के कारण दोहरी मार पड़ रही है। केंद्र सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम और रसोई गैस दरें कम करनी चाहिए। यह मांग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महासमुन्द अध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने शनिवार को गाँधी कांग्रेश भवन (कांग्रेस कार्यलय) महासमुन्द पर धरना दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ते मंहगाई में।
"भाजपा सरकार रसोई गैस रुलाती हैं बच्चों को भूखा सुलाती हैं" और यह भी बताया की देश में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है। हाल ही में सरकार ने रसोई गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं इससे आम आदमी परेशान हो गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया की केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी किया जा रहा है।खाने का तेल भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामो में वृद्धि में सभी प्रकार के खाद्य सामग्री पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। इस कोरोना महामारी में केंद्र की भाजपा सरकार कुनीति के चलते गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार को महंगाई की मार झेलना पड़ रहा है।
"वही छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता द्वारा दिये गये बयान अगर काँग्रेशियों को पेट्रोल डीजल खाद्य समाग्री महंगी लग रही है तो उन्हें भोजन का त्याग कर देना चाहिए,मोटर सायकल कार के बजाय पैदल अवागमन करना चाहिए "
इस पर जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर ने कड़े शब्दों में भाजपा के पूर्व मंत्री से यह सवाल किया है कि भाजपा ने जो विगत दिनों में एक बयान दिया है। उनसे पूछना चाहती हूं जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब तो वही भाजपा के नेता रोड़ में किस प्रकार उग्र आंदोलन किये थे उन्हें याद करना चाहिए। किस प्रकार से गरीब जनता को महंगाई पर झूठा वादा किया याद करना चाहिए आज वही बढ़ती महंगाई पर जनता को किस प्रकार से बयान बाजी कर रहे हैं। ये जनता ने देख लिया है।
आगे जिलाध्यक्षने कहा कि आज न अच्छे दिन आये,न दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरी मिली और न ही 15 लाख रुपये हर किसी के खाते में आये । ऊपर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है । जिसके कारण चौतरफा मॅहगाई बढ़ रही है,चाहे खेती हो,आवागमन के साधन हो,माल भाड़ा हो,यात्रा भाड़ा हो सब की कीमतें दोगुनी हो चुकी है ।
और खाने पीने की वस्तुऐं तेल,आलू,प्याज,सरसों तेल,दाल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है । रसोई गैस के दाम यूपीए के समय के 450 से बढ़ कर 1000 रुपये तक पहुंच गया था । भाजपा राज में जब जब चुनाव आते है सिर्फ तब तब पेट्रोल डीजल के मूल्य कम होते है और चुनाव जाते ही कई गुना बढ़ जाते है । एक समय इनके केंद्रीय नेता बिना मॅहगाई बढ़े भी सड़कों में लेट लेट के सिलेंडर को अपने हांथों में उठा मॅहगाई डायन का गाना गाते गली गली घूमते थे और सत्ता प्राप्ति के बाद एसी कमरों मेँ बैठ जनता के तकलीफो का तमाशा देख रहे है।
जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने आगे कहा कि देश चलाने में मोदी सरकार पूर्णतः विफल है और उन्हें इसकी नैतिक जवाब दारी लेते हुए स्तीफा दे देना चाहिए । क्यों कि केंद्र की इस सरकार को आम जन से कोई सरोकार नही है इन्हें सिर्फ अडानी अम्बानी की तिजोरी भरने की चिंता है।