महासमुंद : धान के बदले पौधरोपण करने पर 3 वर्षों तक प्रति एकड... - CG Sandesh

महासमुंद : धान के बदले पौधरोपण करने पर 3 वर्षों तक प्रति एकड़ 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में महासमुंद वन मंडल के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम मुंगई माता 4.85 एकड़ भूमि पर 1350 पौधे वृक्षारोपण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं किसानों से वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद में संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, वन मंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत के सीईओ श्री आकाश छिकारा सहित वन प्रबंधन समिति के सदस्य और कृषक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने कार्यालय में ''बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़" नायक पुस्तक का विमोचन किया ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना" के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष-2020 में धान की फसल ली है, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में पौधा रोपण करते हैं तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रति वर्ष 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा तो 1 वर्ष बाद सफल पौधारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो जाएगी।

इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यक के आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को 1 वर्ष बाद 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वृक्षों को काटने, विक्रय का अधिकार संबंधित समिति को होगा।

इस दौरान कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर वन प्रबंधन समिति ग्राम मुंगईमाता में 4.85 एकड़ भूमि पर 1350 पौधें का वृक्षारोपण किया जा रहा है। 20 किसान जिनके द्वारा पूर्व वर्षों में 127.03 एकड़ रकबा पर धान बोएं गए थे तथा इस वर्ष उसके बदले "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 127.03 एकड़ में से 25 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

जिले के 05 ग्राम पंचायतों के द्वारा भी इस योजना के तहत 14.82 एकड़ रकबा में 1080 पौधें का वृक्षारोपण करने जा रहे हैं। इनमें पंचायत के स्वयं की आय के माध्यम से करेंगे। जिसमें ग्राम बड़गांव, टेमरी, पिरदा, बंनडबरी (ब) एवं भोथलडीह शामिल है। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें