कोरोना महामारी में आप जनता के लिए मसीहा हैं विधायक जी :- आरिफ अली पिकी और मोहसिन मेमन
महासमुन्द :- कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन से गरीबों के लिए पैदा हुई परेशानी से निपटने के लिए हर कोई अपने स्तर पर पूरी मदद कर रहा है। राज्य में लॉकडाउन है, इस संकट में सामाजिक लोग भी उन ग़रीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं, जो इस वक्त भोजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरायपाली कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने गरीबों के लिए खाने पीने की सामग्री के पैकेट बड़े पैमाने पर बांट रहे हैं। बसना विधानसभा हो या सरायपाली विधानसभा या कही और विधानसभा का व्येक्ति विधायक के पास सहयोग के लिए आते हैं उन्हें सहयोग करने में पीछे नही हटते है। सरायपाली विधायक आज अपने क्षेत्र में इतने लोकप्रिय विधायक बन गये हैं। हर छोटे से छोटे काम को करने के लिए सामने आते है।
लोगो का मसीहा बन गए विधायक
इस कोरोना महामारी में जिस तरह से विधायक लोगो के लिए सामने आए हैं लोगो ने उन्हें मसीहा बना दिया है। हर कोई सरायपाली विधायक का नाम ले रहा है। लोगों के सहयोग के लिए पीछे नही हट रहे हैं। पिछले साल से लगातार अपने जनता का सहयोग करते आ रहे हैं
बच्चों के भी मसीहा बन रहे हैं विधायक
इस बीच ग्रामीणों द्वारा विधायक के पास शिकायत लेकर आये एक स्कूल पर आर एस एस द्वारा जबरन कब्जा कर रहे हैं। आर एस एस ने अपना ऑफिस बना दिया है। जहाँ बच्चों का भविष्य खतरे में हैं। विधायक ने बच्चों की चिंता करते हुए कार्यवाही के लिए एस डी एम को पत्र द्वारा शिकायत किया लेकिन उसी बीच मे आर एस एस द्वारा कॉल कर डराने दमकाने की कोशिश किये जा रहे हैं वे कहते है कैसे हमें उस जगह से हटा सकता है। वही विधायक का बच्चों का भविष्य को देख कर जो करना है कर लो मै बच्चों के लिए लड़ रहा हूँ कहना है। लेकिन वही भाजपा और आर एस एस ने विधायक को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सोचने की बात है विधायक द्वारा एस डी एम को शिकायत किये हैं तो कानूनी प्रक्रिया में बात करनी चाहिए आर एस एस को। लेकिन फोन पर कॉल करके धमकाने की कोशिश और फिर आपसी बात चीत का रिकॉर्ड के सिर्फ विधायक का आवाज को सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम कर रहे हैं। लेकिन जनता के लिए विधायक लड़ने के लिए आगे आये हैं बच्चों के मंदिर के लिए आगे आये हैं। तो क्या गुनाह किया है विधायक ने। विधायक के सभी कार्यों को देख कर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ अली पिंकी एवं युवा इंटक ,राजीव गांधी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहसिन मेमन ने गमछा दे कर उन्हें सम्मान किया और कहाँ आप जनता के लिए मसीहा बन गए हैं आपके साथ पूरी जनता हैं। कुछ लोग आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं वे कर ही क्या सकते हैं। हम आपके साथ है।