महासमुंद : अवमानक सैनेटाईजर विक्रय पर कार्रवाई - CG Sandesh

महासमुंद : अवमानक सैनेटाईजर विक्रय पर कार्रवाई

कलेक्टर  डोमन सिंह ने जिले में अवमानक सैनेटाईजर विक्रय की जाने की खबरें मिलने पर खाद्य एवं औषधि निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में औषधि निरीक्षक  अखिलेश पाण्डेय ने महामसुन्द जिले में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। विक्रय किए जाने वाले हैण्ड सैनेटाईजर का भौतिक जाॅच की गयी। मेडिकल दुकानों में हैण्ड सैनेटाईजर मानक अनुरूप पाया गया वहीं कुछ मेडिकल स्टोर्स में से मेसर्स संजीवनी मेडिकल स्टोर्स महासमुन्द एवं निहाल मेडिकल स्टोर्स नर्रा बागबाहरा हैण्ड सैनेटाईजर के औषधि नमूनों का गुणवत्ता संदेह के आधार पर जाॅच हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया। जाॅच प्रतिवेदन के आधार पर औषधि प्रसाधन अधिनियम के तहत् आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें