अज्ञात लोगो ने लगाई दो मोटर सायकल को आग - CG Sandesh

अज्ञात लोगो ने लगाई दो मोटर सायकल को आग

मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जिडार में कल रात मयंक आटोपार्टस एंव रिपेयरिंग सेंटर के सामने खडे किये दो मोटर सायकल को अज्ञात लोगा ने आग के हवाले कर दिया दोनो मोटर सायकल जलकर खाक हो गया, इसकी जानकारी लगते ही पुरे गांव में हडकम्प मच गया और इसकी सूचना मैनपुर थाना में दी गई है मैनपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है,

मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से 05 किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत जिडार में मैनपुर कुल्हाडीघाट मार्ग के किनारे मंयक आटोपार्टस एंव रिपेयरिंग सेंटर है जिसके संचालक भोजराम नागेश ने मैनपुर थाना में लिखित शिकायत किया है कि बीते रात अज्ञात लोगो के द्वारा उनके दुकान में मरम्मत के लिये लाये गये दो मोटर सायकल को किसी ने आग लगा दी जिसकी जानकारी उन्हे जब सुबह हुई, तो आकर दुकान में देखा, तो दोनो मोटर सायकल जलकर खाक हो चुका था इस घटना की जानकारी लगते ही पुरे गांव में हडकम्प मंच गया बडी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये। इस सबंध में मैनपुर के थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि ग्राम जिडार के मोटर पार्टस व मोटर सायकल रिपेयरिेंग सेंटर के सामने रखे दो बाईक को अज्ञात लेागो द्वारा आग लगानेे की जानकारी भोजराम नागेश द्वारा दिया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें