महासमुंद : 10 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्... - CG Sandesh

महासमुंद : 10 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज

महासमुन्द जिले के 10 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। इसी तरह 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 12 जून 2021 को पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन की डोज लगेगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी, कोमाखान में टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना शामिल है। महासमुन्द विकासखण्ड के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, महासमुन्द शामिल है। पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र भीखापाली, बुन्देली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र झिलमिला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें