5 विधायकों को अब पार्टी प्रवक्ता का ज़िम्मा
कांग्रेस संचार विभाग नए प्रवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। इनमें से 5 विधायक भी शामिल है। संचार प्रमुख शैलेश नीतिन त्रिवेदी ने सूची जारी की है।
कांग्रेस संचार प्रमुख श्री त्रिवेदी ने सूची जारी कर बताया आगामी दिनों में संचार विभाग में और बड़े फेरबदल होंगे। जिन विधायकों को प्रवक्ता बनाया गया है उनमें शकुंतला साहू, रामकुमार यादव, देवेंद्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, विनोद चंद्राकर शामिल है। इसी तरह युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सोशल मीडिया का प्रभार आरपी सिंह को सौंपा गया है। सुशील आनंद को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें