विगत 5 वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने खोला मो... - CG Sandesh

विगत 5 वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने खोला मोर्चा 14 तारीख से करेंगे चक्का जाम "प्रशासन को सौंपा ज्ञापन"

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर दूर ग्राम बड़े मैनपुर ,,, के ग्रामवासी गाँव एक मात्र मुख्य सकड़ का पुल टूट जाने के कारण,,,, पिछले 5 वर्ष से मजबूरी वस परेशानी में जीवन यापन कर रहे है और इनकी समस्या पर अब तक कोई उचित कार्यवाही नही हो पाई है ।

बारिश दिनों में ये परेशानी जीवन संकट बन जाता है गांव का एक मात्र सड़क जो मुख्यालय से जुड़ता है और हर बड़े छोटे काम के लिए मुख्यालय तक पहुचने वाली इस सकड़ के बीच मे क्षतिग्रस्त पुल और नदी,,, बारिश में नदी पर पानी भर जाने से पुलिया के अभाव में ,,, ग्रामीणों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह टूट जाता है ,, विद्यार्थियों को स्कूल, कालेज और , बीमार व्यक्तियों को अस्पताल , ग्रामीणों को जरूरी सामग्री के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है दुख का विषय तो यह है कि ,,, इस गंभीर समस्या को 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक यह पुलिया नहीं बन पाया है और ग्रामीण आज भी इस समस्या से जूझ रहे ,,, हर वर्ष समस्या का हल की उमीद में बैठे,, ग्रामीणों ने अब प्रशासन और शासन से अपनी मांग मनवाने के लिए सड़क का रुख अपना लिया है

शासन प्रशासन से ना उम्मीद हो कर अब उठाया ये कदम

वैसे तो इस गांव में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ,,, भाजपा सांसद और चुनाव के वक्त कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भी पहुंच चुके है सब ने वादा किया ,, पूल बनावाया जाएगा ,,, ग्रामीणों ने बताया कि कुछ नेताओ ने तो यहाँ तक कह दिया था कि ,,, पुल नहीं बनेगा तो दोबारा इस गांव में कदम नहीं रखेंगे,,, और उन नेताओं दोबारा गांव में दर्शन भी नही हुआ ,, न ही अब तक पुल बन पाया ,,, नेताओ के अलावा विभाग के अधिकारि भी कई बार गांव की स्तिथि देखने पहुचे ,,, जल्द पुल निर्माण का भरोसा दिलाते हुए 1. 72 लाख का एस्टीमेट प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही,,, पर प्रशासन से भी ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लगा है और समस्या जस के तस बना हुआ है

ग्रामीणों का टूटा सब्र का बांध NH पर होगा 14 से चक्का जाम

अब इस पीड़ा और उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने
पुल निर्माण के लिए सड़क पर प्रदर्शन करने का ठान लिया है , इसके लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया गया है कि 14 तारीख से NH पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने जा रहे है ,,, और जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक यह चक्का जाम जारी रहेगा ।

अगर विभाग निर्माण प्रस्ताव भेजा है तो क्यों नही दे रही सरकार पुल की स्वीकृति

पिछली सरकार के पुल निर्माण के झूठे वादे के ,, बाद नई वर्तमान सरकार से उमीद थी पर ढाई वर्ष होने के बाद भी पुल निर्माण को ले कर कोई सकारात्मक निर्णय सरकार द्वारा अब तक नहीं लिया गया है ,,, आखिर कब ये पुल बनेगा या और कुछ साल ऐसे ही उपेक्षा का दंश झेल कर जीवन यापन करने पड़ेगा ,,, ग्रामीणों के इन सवालो का जवाब प्रशासन के देती है और समस्या का क्या हल निकलता है यह तो 14 तारीख को हो पाता लगेगा


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें