news-details

आम आदमी पार्टी महासमुंद के कार्यकर्ता ने वैश्विक महामारी से दिवंगत लोगो को श्रद्धांजलि दी

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी सेवा राम साहू ने बताया, आज दिनांक 14/6/21 को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने सुबह 11बजे, 2 मिनट का मौन रखकर विश्व कल्याण की कामना की एवं वैश्विक महामारी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर शान्ती, सदभाव एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की, जिसमे प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी जी, प्रदेश सह संगठन प्रभारी दुर्गा झा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन,महासमुन्द विधानसभा के प्रभारी संजय यादव, महासमुंद वार्ड पार्षद शोभना यादव जी ,खल्लारी विधानसभा के प्रभारी संतोष चन्द्राकर, जिला सचिव सकील खान,खल्लारी विधानसभा आंदोलन समिति के प्रभारी अध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
 
          प्रेषक
    सेवा राम साहू
सोशल मीडिया प्रभारी
    आप महासमुन्द




अन्य सम्बंधित खबरें