महासमुंद : अनुशासनहिनता के चलते, पुलिस आरक्षक बर्खास्त.. - CG Sandesh

महासमुंद : अनुशासनहिनता के चलते, पुलिस आरक्षक बर्खास्त..

आज जिला पुलिस महासमुंद में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहिनता बरतने के कारण आरक्षक इलियास बाघ जिला महासमुंद को सेवा से पृथक कर दिया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक इलियास बाघ को लॉक डाउन ड्यूटी हेतु पुलिस लाईन महासमुंद से थाना बसना, ड्यूटी के लिये रवाना किया गया था किन्तु आरक्षक अपने कर्तव्य पर नही पहुंचा और तब से लगातार 69 दिनों तक अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने के बाद ड्यूटी के लिए आमद आया।

इस दौरान आरक्षक के द्वारा अपने किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी दशा के बारे में सूचित करना उचित नही समझा। जबकि विभाग के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ को कर्तव्य पर उपस्थित होने बाबत दो बार नोटिस की तामिली कराया गया फिर भी आरक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नही हुआ। 

जो पुलिस रेग्युलेशन सामान्य सेवा एवं शर्ताें के अनुसार कर्तव्य के प्रति बरती जा रही उदासिनता व पुलिस रेग्युलेशन पैरा के उल्लंघन को प्रदर्शित करता है जिस पर विभागीय नियमों के तहत् कार्यवाही करते हुए, विभागीय जाॅंच कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के माध्यम से करायी गई। विभागीय जाॅंच पर आरक्षक पर लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये जाने पर आरक्षक इलियास बाघ को अभ्यावेदन नोटिस तीन बार तामिल कराया गया किन्तु आरक्षक के द्वारा कोई भी जवाब प्रस्तुत नही किया गया। 

तत्पश्चात विभाग प्रमुख के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ के समस्त परिस्थितियों, पूर्व सेवा-आचरण एवं सुधार हेतु दिए गए अवसर की समीक्षा के बाद, आरक्षक का कर्तव्य के प्रति विमुखता सिद्ध होने से, आरक्षक इलियास बाघ को पुलिस विभाग सेवा से पृथक करने का आदेश आज दिनांक 14.06.2021 को जारी किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें