महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क विनियम... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क विनियमन समिति की बैठक संपन्न, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष स्कूल फीस नही बढ़ाने का आग्रह किया गया

कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शुल्क विनियमन समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूल शुल्क विनियमन के लिए अधिनियम और नियम बनाए गए है। इस नियम के अधीन यह बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में समिति सदस्यों और निजी शाला प्रबंधकों को अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया और पालन सुनिश्चित करने कहा गया। निजी शालाओं द्वारा लिए जा रहे शुल्क और शुल्क में की गयी बढ़ौतरी पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष स्कूल फीस नही बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रत्येक निजी स्कूल के बनाए गए नोडल अधिकारियों,और सदस्यों का नाम कलेक्ट्रेट एवं संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चम्पा अवश्य करें ।

इस अवसर पर शुल्क समिति के सदस्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद पंचायत सरायपाली उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, जनपद पंचायत बागबहरा उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, नगर पालिका महासमुन्द उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर, जिला कोषालय अधिकारी पी.डी.वर्मा, के.आर.चन्द्राकर, अधिवक्ता अनिल २ार्मा, श्रीमती २ाभा चन्द्राकर, पारस चोपड़ा, तथा फीस समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी श्री राबर्ट मिंज, एडीपीओ हिमांशु भारतीय, सहायक संचालक सतीश नायर, एन.के.सिन्हा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें