डीजे एवं कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन ज्यूडिशियल आवासीय कॉलोन... - CG Sandesh

डीजे एवं कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन ज्यूडिशियल आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव एवं कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज भाटापारा स्थित व्यवहार न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बनाये जा रहे निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर जैन ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को 20 दिनों के भीतर काम को पूरा करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने पूरे निर्माणाधीन आवासीय परिसर का अवलोकन किया। 

इस दौरान नालियों के निर्माण अभी तक नही होने पर गहरी नाराजगी जतायी। इसके साथ ही नवीन कोर्ट परिसर निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि कुल 17 क्वाटर तैयार किए जा रहे है। जिसमें एक एक डी एवं ई टाइप, चार जी, छह एच, पांच आई टाइप क्वाटर शामिल है। इनमें से 15 क्वाटर जी,एच एवं आई पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। निरीक्षण के दौरान निवासरत कर्मचारियों ने न्यायाधीश श्रीवास्तव एवं कलेक्टर जैन से सौजन्य भेंट कर कुछ हो रहें परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने गाड़ियों को रखने के लिए एक सामुहिक शेड की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त शेड निर्माण करनें के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,एसडीएम इंदिरा देवहारी,एसडीपीओ द्विवेदी, तहसीलदार ज्योति मसिहारे, नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल,टीआई विजय चौधरी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें