कांग्रेस सरकार के ढाई साल में जनता से विश्वासघात-रूपकुमारी च... - CG Sandesh

कांग्रेस सरकार के ढाई साल में जनता से विश्वासघात-रूपकुमारी चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं भाजयुमों के जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के वादाखिलाफी एवं विफलता के विषय को लेकर शक्ति केन्द्र स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन शक्तिकेन्द्र रसोड़ा अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में कार्यक्रम किया गया।कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने और छत्तीसगढ़ सरकार की विफलताओ को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचा रही है।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल द्वारा अपने घोषणा पत्र अनुरूप कार्य नही किया,घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ 10 दिनों में करने का किया गया था लेकिन आज तक नही हुआ।उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को सरकारी नोकरी या बेरोजगारी भत्ता 1500 रुपये प्रतिमाह ,धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये देने का वादा किया था बल्कि किसानों का रकबा घटाकर उन्हें धान बेचने से वंचित रखा गया, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है आने वाले समय मे कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।केंद्र सरकार द्वारा समस्त बीपीएल परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह चावल दिया जा रहा है।

वही भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने भी बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छतीसगढ़ की जनता से छलावा किया है कर्जमाफी,शराबबंदी,बेरोजगारी सहित घोषणा पत्र के 36अनुरुप वादे पूरे नही हुए।

जनसंवाद कार्यक्रम में मंच संचालन विकास वाधवा ने किया एवं आभार व्यक्त कामेश बंजारा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,भाजयुमों जिलाउपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा,भाजयुमों अध्यक्ष आकाश सिन्हा,उपाध्यक्ष विजय भोई,प्रदीप ठाकुर,महामंत्री मुकेश परमार,मिलिंद भोई,प्रकाश सोनी,संतोष यादव,चरन सिंह,ग्राम के पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें