महासमुंद : मुख्य सचिव जैन ने जिले में टीकाकरण में अच्छा काम होने पर की तारीफ, लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण कर महासमुंद जिला प्रदेश में अव्वल
45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र लोगों को लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण कर महासमुंद जिला प्रदेश में अव्वल
2 लाख 4 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 2 लाख 34 हजार से ज्यादा पात्र लोगों को लगा कोविड टीका
मुख्य सचिव जैन ने प्रशासन की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं भी दी
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को प्रथम चरण का टीकाकरण एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों को द्वितीय चरण का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराएं। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ और अधिक मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों को प्रथम चरण के टीकाकरण कराने तथा महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम अर्जुण्डा के 18 से 44 वर्ष पात्र हितग्राहियों का पहली डोज शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर जिला प्रशासन की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगामी समय में भी और अच्छे कार्य करने की सलाह दी है।
कलेक्टर सिंह ने 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राहियों के टीकाकरण की उपलब्धि के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में पात्र 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 02 लाख 04 हजार 282 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य हैं। जिनमें से लक्ष्य से अधिक 02 लाख 34 हजार 070 लोगों का प्रथम चरण का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी तरह द्वितीय चरण के टीकाकरण कार्य जारी है। जिसमें निर्धारित दिवस पूर्ण होने पर 53 हजार 494 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसी तरह जिले में पात्र 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 04 लाख 49 हजार 420 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य हैं। जिनमें से पात्र 47 हजार 553 लोगों ने प्रथम चरण का टीकाकरण कराया हैं। वहीं द्वितीय चरण के टीकाकरण 849 लोगों ने कराया है।
कलेक्टर ने कहा कि जिन लोगों को पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज की निर्धारित अवधि पूरी हो गयी है, ऐसे हितग्राही लोगों को कंट्रोल रूम से टेलीफोन के माध्यम से सूचना, मुनादी अनिवार्य रूप से कराएं। टीकाकरण केन्द्र में निर्धारित हितग्राही पहुंचने पर वैक्सीनेशन कराएं ताकि वैक्सीन का वेस्टेज कम हो। टीकाकरण केन्द्र स्थलों से प्रति घण्टे गुगल सीट में रिपोर्ट आनॅलाईन एन्ट्री कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में प्रतिदिन कम-से-कम एक हजार लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। जिन गांवों में टीकाकरण के लिए छुटे हुएं है ऐसे लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी नगरीय निकाय के सीएमओ के साथ जिले के सभी अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, बीपीएम उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें