उंदती अभ्यारण्य में मादा हिरण की मौत आवारा कुत्तों ने किया थ... - CG Sandesh

उंदती अभ्यारण्य में मादा हिरण की मौत आवारा कुत्तों ने किया था हमला

मैनपुर :उदंती अभ्यारण्य के जंगल के भीतर से आवारा कुत्तों की झुण्ड ने एक मादा चीतल को कल बुधवार शाम 05 बजे के आसपास दौडते गांव के तरफ लाया इस दौरान सी.आर.पी.एफ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों द्वारा आवारा कुत्तों से मादा हिरण की जान बचाई गई थी और इसके सूचना वन विभाग को दिया गया था, वन विभाग के एसडीओ मनेन्द्र सिंह सिदार में विभागीय कर्मचारी और पशु चिकित्सक के डाॅक्टर सोमेश जोशी कल रात 07 बजे जुंगाड पहुचकर मादा हिरण का ईलाज प्रारंभ किया था, लेकिन आवारा कुत्तो के द्वारा मादा हिरण के उपर कई जगह हमला कर देने से गंभीर रूप से मादा चीतल हिरण गंभीर हो गया था, जो देर रात 12 बजे के आसपास मादा हिरण की मौत हो गई,

मादा चीतल हिरण का पोस्टमार्डम कर विधिवत दह संस्कार किया

गुरूवार को सुबह उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेेशक आयुष जैन, एसडीओं मनेन्द्र सिंह सिदार, वन परिक्षेत्र अधिकारी नेताम के उपस्थिति में मादा चीतल हिरण का पोस्टमार्डम कर विधिवत दह संस्कार किया गया, इस सबंध में चर्चा करने पर वन विभाग के एसडीओं सिदार ने बताया कि आवारा कुत्तों के द्वारा मादा चीतल हिरण को गंभीर रूप से घायल किया गया था, और उसके शिकार करने के लिए उसे दौडते जंगल से गांव के तरफ लाया गया, जुंगाड पुलिस कैम्प में सी.आर.पी.एफ के जवानों ने मादा चीतल हिरण की जान बचाई थी और वन विभाग द्वारा उपचार भी किया जा रहा था, लेकिन मादा चीतल पुरी तरह जख्मी होने के कारण व जगह जगह कुत्तों के द्वारा नोच डालने के कारण रात 12 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई, जिसे  पंचनामा पश्चात पोस्टमार्डम कर विधिवत दह संस्कार किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें