गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता घटना दिनांक से फरार आरोपी को कालाहांडी उड़ीसा से किया गया गिरफ्तार
मैनपुर। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी मैनपुर सत्येंद्र श्याम के द्वारा टीम गठित कर थाना मैनपुर के अपराध क्रमांक 28/2021 धारा 354 भादवि. के फरार आरोपी हिमाचल पटेल पिता कैयरा पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन सनडबरी (पतोरादादर) थाना मैनपुर जो घटना दिनांक 14.03.2021 से फरार था। जिसके पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर रुपेश डांडे के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर दिनांक 16. 06. 2021 को साइबर सेल के माध्यम से मिली लोकेशन के आधार पर प्रांत उड़ीसा रवाना किया गया।
साइबर सेल द्वारा फरार आरोपी का लोकेशन ग्राम पर्थला थाना केसिंगा जिला कालाहांडी (उड़ीसा) बताया जिसे स्थानी पुलिस के मदद से आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को थाना मैनपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर सत्येंद्र श्याम, बिंद्रा नवागढ़ चौकी प्रभारी स.उ.नि. यदुराज ठाकुर , आरक्षक सुरेश सबर, आरक्षक दीपतनाथ प्रधान, आरक्षक चूड़ामणि देवता, cyber cell आरक्षक सतीश यादव, तरुण यादव का सराहनीय भूमिका रही।