महासमुंद : जिला पंचायत की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समित... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला पंचायत की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई

योजना का लाभ हर हितग्राही को मिले हम सब का दायित्व: अध्यक्ष श्रीमती पटेल

सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। राज्य शासन ने सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाए संचालित की है। जिसका लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले यह हम सब का दायित्व है। उन्होंने आज कृषि विभाग, वन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के लिए खाद, बीज के लक्ष्य, मांग, भण्डारण, वितरण की विस्तारपूर्ण जानकारी दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वाॅटरशेड की प्रगति, परंपरागत कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, दलहन-तिलहन की प्रगति की जानकारी दी गई।

इसी तरह वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवर्ती चारा क्षेत्र विकास कार्य, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, वृक्षारोपण कार्य योजना 2021, वन्य प्राणियों के द्वारा जन हानि, सम्पत्ति हान, नरवा विकास कार्य, तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य, लघु वनोपज संग्रहण कार्य, शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में जिले में चलाए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इसके अलावा जिला पंचायत विकास निधि की मार्गदर्शिका अनुसार वर्ष 2020-21 कार्य के लिए प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, समिति के सदस्यगण और जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें