छत्तीसगढ़ : 7 व्यव्हार न्यायधीशों का स्थनांतरण
उच्च न्यायालय ने 7 व्यव्हार न्यायधीशों का स्थनांतरण आदेश जारी किया है। साथ ही 36 परिवीक्षाधीन न्यायधीशों को स्थायी नियुक्ति भी प्रदान की गई। ये आदेश रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
जिन व्यव्हार न्यायधीशों का स्थनांतरण हुआ उनमें अमृता मिश्रा को कांंकेर जिला न्यायालय से दुर्ग, अनूप तिग्गा दुर्ग से सूरजपुर, अदिती ठाकुर अंबिकापुर से महासमुंद, श्वेता गोस्वामी धमतरी से अंबिकापुर, प्रिया रजक राजनांदगांव से अंबिकापुर, कामिनी वर्मा जशपुर से बेमेतरा, और योगिता जांगड़े को दंतेवाड़ा से महासमुंद स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा अजय सिंह मीना, उन्नती महेश्वर, अंकिता अग्रवाल, आफरीन बानो, हर्षी अग्रवाल, दिव्या गोयल, मीनू नंद, शैलेष कुमार, रश्मि मिश्रा, प्रज्ञा अग्रवाल, सारिका नंदे, कोनिका यादव,तान्या ब्रम्हे, आशीष कुमार, कुमुदुनी गर्ग, अंकिता यदु, मनीष कुमार समेत 36 परिवीक्षाधीन न्यायधीशों को स्थायी नियुक्ति प्रदान की गई।