पहली बरसात के बाद सड़कों में छोटी छोटी तालाबों का हुआ निर्माण, आवागमन में परेशानी
महासमुंद तहसील के ग्राम मूढ़ेना में पहली ही बरसात के बाद सड़कों के हालत बद से बदतर हो चुके हैं, सड़कों में जगह जगह पानी भर चूका है. कहीं कहीं सड़कों पर ही जादुई डबरी का निर्माण हो गया है.
रोड की हालत इतनी खराब है कि जंगनु चंद्राकर ने ग्रामीण जनो के साथ मिलाकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं, चंद्राकर ने बताया कि आज से 15 साल पहले यह रोड बना था लेकिन 2 से 3 महीने में ही खराब हो गया था, उसके बाद से आज तक कितने जनप्रतिनिधि आये और गए लेकिन आज तक इस रोड का सुध किसी ने नहीं ली ना ही प्रशासन और शासन के द्वारा लिया गया.
यहां रहने वालों को बरसात के दिनों में कीचड़ से सन जाते हैं और सूखे के दिनों में धूल भरी रोड का सामना करना पड़ता है, स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी तकलीफ होती है. साथ ही साथ महतारी एक्सप्रेस 108 ,112 सही वक्त पर नहीं पहुंच पाते हैं जिसके कारण से कई लोगों की जान भी जा चुकी है. जानकारी के अनुसार सड़क डेढ़ किलोमीटर का है लेकिन तय करने में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं, क्योंकि 10 से ज्यादा की स्पीड उस रोड में नहीं चला सकते.
आज सुबह ग्राम मूढ़ेना में जनसंपर्क के लिए पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर सरपंच गोवर्धन बांधे उपसरपंच टीकम विश्वकर्मा और पंच गण एवं ग्रामीण रोड का जायजा लिया. और इसे दुरस्त करने की मांग की.