छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने ज़िले में अब तक 16 ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने ज़िले में अब तक 16 हजार लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन, प्रतिभागी आज 19 जून को रात 12 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से पंजीयन एवं योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो शेयर की अपील

पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद ज़िले में सातवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 को योगाभ्यास को लेकर अच्छा ख़ासा उत्साह है । प्रोटोकाल के अनुसार आयोजित होने वाले 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' में प्रदेश अब तक 8 लाख 15 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। वहीं महासमुंद ज़िले में अब तक 16000 लोगों ने ऑनलाइन पंजीयन किया है । इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए लोग आज 19 जून 2021 को रात 12 बजे तक
http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है।

सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को *टीशर्ट* प्रदान किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि प्रथम 100 पंजीयनकर्ताओं को टी-शर्ट का वितरण कर दिया गया है । उन्होंने ज़िले के सभी मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत एवं लोगों से अपील की कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग पंजीयन कराए और सोशल मीडिया प्लेट फार्म जैसे फ़ेसबुक,यू ट्यूब पर जनमानस द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन' में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग *#yogwithchhattisgarh* के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें