बसना : भाजपाइयों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस किया योग  - CG Sandesh

बसना : भाजपाइयों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस किया योग

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला निर्देश के अनुसार भाजपाइयों ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जिसमें पूरे जिले भर में भाजपाइयों ने अलग-अलग जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए योग दिवस के कार्यक्रम को संपन्न किया।भाजपा बसना मंडल में जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल के उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण एवं ग्राम अरेकेल में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम को योग कर कर संपन्न किया।

वहींं योग दिवस के जानकार पुरुषोत्तम पटेल व दिनेश डड़सेना द्वारा भाजपाइयों को योग प्रणायाम करवाया गया जिसमें उनके द्वारा ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन,ताड़ आसन,घुटना संचालन, वज्रासन, उष्ट्रासन, त्रिकोणीसन,भद्रासन, वृक्षासन आदि योग आसन बताए गए। उनके बताए हुए योग को भाजपाइयों ने सीखा इस अवसर पर सभी भाजपाइयों ने अपने प्रतिदिन के जीवन में योग को उतारेंगे और अधिक से अधिक लोगों योग करने का शिक्षा देगे इस कार्यक्रम में एक जगह जादा लोग एक साथ एकत्रित ना होकर सभी को टुकड़े टुकड़े में एक टोली बना कर बाट दिया गया कार्यक्रम में खास तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान सभी के द्वारा रखा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि जीवन में योग करना अति आवश्यक है हाल ही में कोरोना महामारी से हमने अपनो को खोया है योग कर हम स्वस्थ एवं निरोग रह सकते है। सभी अपने प्रतिदिन के दिन चरिया में योग को उतारे और आप सभी निरोगी बने।
जिलाध्यक्ष ने आगे विश्व स्तर पर योग को एक नई पहचान स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अनिलअग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री जन्मजय साव, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष विकास वधवा, नंदकिशन साव, नरेंद्र यादव, पार्षद महेंद्र अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा, मनोज अग्रवाल, विजय भोई, प्रकाश सोनी, उमेश बंजारा, संजय अग्रवाल, प्रवीन नाग, नीरज दास आदि ने उपस्थित होकर योग प्रणायाम किया।


अन्य सम्बंधित खबरें