महासमुंद : ज़िले में पूरे उत्साह और जोश के साथ लोग वर्चुअल यो... - CG Sandesh

महासमुंद : ज़िले में पूरे उत्साह और जोश के साथ लोग वर्चुअल योग में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित आला अधिकारियों ने भी किया योग योगाभ्यास

महासमुन्द जिले में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजन वर्चुअल तौर पर किया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि आज योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए ज़िले से लगभग 19 हजार से ज़्यादा लोगों द्वारा पंजीयन कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज़िले में पूरे उत्साह और जोश के साथ योग अभ्यास में शामिल हुए । विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपुत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं समस्त जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वार वर्चुअल योग किया गया।

समाज कल्याण के उपसंचालक संगीता सिंह ने बताया किसातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 21 जून को प्रातः 6ः45 से 22 जून 2021 तक प्रातः 08.00 बजे तक कुल 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ योग आयोग के सोशल प्लेटफार्म-यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं ट्वीटर एकाउंट पर किया जा रहा है। जिसमें महासमुंद जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनमानस द्वारा बनाए गए योग वीडियों का लाईव वर्चुअल कार्यक्रम 22 जून को प्रातः 07.06 मिनट से 08.00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनमानस द्वारा बनाए गए योग विडियों को अधिक से अधिक संख्या में लाइक, व्यू, कमेंट एवं शेयर करने का आग्रह किया है।

इसके लिए लिंक जारी किया गया है। इनमें समाज कल्याण विभाग के सोशल मीडिया लिंक यूट्यूब  http:/www.youtube.com/channel/UCaJ2JQNVsGZQ9ceil2ktgsg/videos फेसबुक http://www.facebook.com/cgsocialwelfare     ट्वीटर  http://twitter.com/CGSocialWelfare 
 छत्तीसगढ योग आयोग के लिंक यूट्यूब http://www.youtube.com@channel/UCwGvHhp0pe4zÛHVt8gceUuQ] फेसबुक http://www.facebook.com/ ChhattisgarhYogAayog/    ट्वीटर http://twitter.com/office-yog-ayog है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें